Thursday, June 17, 2010

ड्यूटी जाते समय कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मारा, मौत

ग्रेटर नोएडा,17 जून: नोएडा मजदूरों और हुनरमंद लोगों और नौजवानों के लिए एक हब बनाता जा रहा है। देश में सबसे तेजी से यहां उद्योग धंधे बढ़ रहे हैं। सुबह शाम मजदूरों का यहां रेला मिल जाएगा लेकिन मजदूरों की आए दिन सड़क हादसों और ड्यूटी के वकत् हुई दुर्घटनाओं में जान जाती है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करने वाला कर्मचारी ड्यूटी को निकला लेकिन रास्ते में ट्रक ने टक्कर मार दी और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूरजपुर कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिहार के दरभंगा का रहने वाला जीत (28) सूरजपुर में किराये का कमरा लेकर रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर जीत की मौके पर ही मौत हो गई।
ठेकेदारी प्रथा के कारण अभी यह भी संशय है कि उसे कंपनी मुआवजा देगी भी कि नहीं। नोएडा में ऐसी घटनाएं रोजाना हो रही हैं लेकिन प्रशासन के लिए ये सब सामान्य घटनाएं है। मजदूरों की जिंदगी उतनी महंगी नहीं है जितनी की अरुषि की थी।।

2 comments: