(यह खबर चार दिन पुरानी है फिर भी इसे दिया जा रहा है ताकि पता चल सके महीने, चौमासे, छमाही या सालाना कितने मजदूर विकास की बलि चढ़ रहे हैं पता चल सके-माडरेटर)
रायगढ़, 15 मई :भाषा: छतीसगढ के रायगढ जिले के कोटमार इलाके में स्थित औद्योगिक संयंत्र में कूलिंग फैन के नीचे दबने से एक ऑपरेटर की मौत हो गईं। यह हादसा कल रात साढे दस बजे हुआ, जिसमें 22 वर्षीय सुरेश सिंह राजपूत की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। बाद में कंपनी द्वारा मुआवजे की रकम देने पर स्थिति सामान्य हो पाई। चक्रधर नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बाल श्रम,आत्महत्याएं,औद्योगिक दुर्घटनाएं
23 मार्च
export garment
gorakhpur mahdoor sangharsh
labour
pf
अंतरराष्ट्रीय
अदालत
आईएमटी चौक
आजीवन कारावास
आत्महत्याएं
एक्सपोर्ट गार्मेंट
ऑटो उद्योग
औद्योगिक दुर्घटना
कर्मचारी
कामगार
कार्यक्रम
खेतिहर मजदूर
गुड़गांव
चीन
जनसभा
जेल
तालाबंदी
दमन
पीएफ
फिल्म
फैसला
बंधुआ मजदूर
बहस मुहाबसा
बाल श्रम
भारतीय
मजदूर
मज़दूर
मजदूर अधिकार
मजदूर आक्रोश
मजदूर मौतें
मजदूर विजय
मजदूर हत्याएं
मजदूरी
मानेरसर
मानेसर
मारुति
मारुति संघर्ष
मौत
यूनियन
रिफाइनरी
श्रम
श्रम कानून
सज़ा
सिंगापुर
सेज
हड़ताल
Thursday, May 20, 2010
अधिग्रहण के खिलाफ बैंक आफ राजस्थान के कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी
जयपुर 20 मई :भाषा: बैंक आफ राजस्थान का आईसीआईसीआई बैंक में विलय किए जाने की घोषणा से खफा बैंक आफ राजस्थान की कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन को 14 दिन का नोटिस सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।आल इंडिया बैंक आफ राजस्थान एंप्लाईज फेडरेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राव ने यहां प्रेट्र को बताया कि राजस्थान में निजी क्षेत्र के सबसे पुराने बैंक का आईसीआईसीआई जैसे बैंक में कैसे विलय किया जा सकता है जिसमें 70 प्रतिशत हिस्सेदारी विदेशी है। उन्होंने कहा कि 14 दिनों की नोटिस की अवधि पूरी होते ही फेडरेशन चरणबद्ध तरीके से दो दिन, तीन दिन और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगा। विलय की इस पहल का फेडरेशन पुरजोर विरोध करता है। राव ने कहा कि बैंक आफ राजस्थान के 42,000 से अधिक कर्मचारियों का फेडरेशन को खुला समर्थन प्राप्त है।उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने बैंक आफ राजस्थान का अधिग्रहण करने की घोषणा की।
देश में दो लाख 88 हजार 462 बंधुआ श्रमिकों की पहचान
जयपुर, 20 मई :भाषा: केन्द्र सरकार के श्रम कल्याण श्रम एवं रेाजगार मंत्रालय के महानिदेशक अनिल स्वरुप ने कहा कि 31 मार्च तक देश में दो लाख 88 हजार 462 बंधुआ श्रमिकों की पहचान की गई है। स्वरुप ने बताया कि पहचान किए बंधुआ श्रमिकों में से दो लाख 68 हजार 500 बंधुआ श्रमिकों का पुनर्वास कर उन्हें 70 करोड़ रुपए की सहायता उपलबध कराई गई। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार अधिनियम 1996 के अन्तर्गत देश के विभिन्न राज्यों में 56 लाख 70 हजार कामगारों का पंजीयन किया जा चुका है, जिन्हें 683.22 करोड रुपए की सहायता प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।राजस्थान के प्रमुख शासन सचिव श्रम एवं नियोजन मनोहर कांत ने कहा कि प्रदेश में 1976 से 11 हजार 319 बंधुआ मजदूरों की पहचान की गई है। इसमें से नौ हजार 112 मुक्त कराए गए बंधक मजदूरों का पुनर्वास किया गया, जबकि 1467 को अन्य दूसरे राज्य में पुर्नवास हेतु भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि बंधुआ मजदूरों के पुर्नवास के लिए मुक्त कराने के तुरंत बाद प्रत्एक श्रमिक को एक हजार रुपए की तात्कालिक सहायता तथा 19 हजार रुपए की पुनर्वास सहायता एवं आवास सुविधा, कृषि भूमि रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। कांत ने बताया कि राज्य में बंधक श्रमिक रखने वाले नियोजकों के विरुद्ध 370 चालान पेश किए गए, जिनमें 137 प्रकरण निरस्त, 75 में जुर्माना, 56 प्रकरणों मे सजा दी गई तथा 102 प्रकरणों में दोष मुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम के तहत 50 लाख रुपए उपकर के रुप में प्राप्त किए गए हैं तथा 7 हजार 497 श्रमिकों को लाभांश के रुप में पंजीयन किया गया है।
स्वदेशी काटन मिल अंतिम पड़ाव पर
मऊ, eastern up : जिले की स्वदेशी काटन मिल अदूरदर्शिता के चलते अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। 25 हजार तकुये से प्रतिदिन लाखों का टर्न ओवर करने वाली मिल आज पाई-पाई को मोहताज है। 600 मजदूरों में अधिकतर को जबरन स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) दी जा चुकी है। डेढ़ दर्जन अधिकारी व इतने ही कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाने की जुगत लगाई जा रही है। सहादतपुरा स्थित स्वदेशी काटन मिल की स्थापना सन 1966 में सीताराम जयपुरिया ने की थी। 80 के दशक में भारत सरकार ने इसे अधिगृहीत कर एनटीसी के अधीन कर दिया। यह 25 वर्षाें तक मुनाफा कमाती रही, लेकिन इसके बाद घाटे का दौर शुरू हुआ। इसे लेकर मजदूर व प्रबंधन एक दूसरे पर ही दोष मढ़ते रहे। फरवरी 09 में प्रबंधन और मजदूरों के बीच गतिरोध इस कदर बढ़ गया कि शीर्ष नेतृत्व ने मिल पूरी तरह से बंद कर दी। वर्तमान में करीब डेढ़ दर्जन अधिकारियों और इतने ही कर्मचारियों को सरकार ने वीआरएस का नोटिस जारी कर दिया है। 31 मई तक आवेदन न करने वालों की छंटनी हो जायेगी। सरकार से नोटिस मिलने के बाद से सभी सकते में हैं। मिल इंचार्ज एमजे अंसारी का कहना है कि मिल के भविष्य के बारे में शीर्ष प्रबंधन के निर्णय का अनुपालन कराया जायेगा। ठंडे बस्ते में गया मामला : स्वदेशी काटन मिल के भविष्य पर केंद्र में बदली सरकार ने भी गतिरोध का काम किया। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में टेक्सटाइल्स मिनिस्टर रहे शंकर सिंह बघेला ने मिल को गति देने के लिए इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के अंतर्गत चलाने की योजना बनायी, जिसमें 51 प्रतिशत शेयर एनटीसी और 49 प्रतिशत शेयर पीपीपी का निर्धारित किया गया था। यह योजना मूर्त रूप लेती, इससे पहले लोकसभा चुनाव आ गया। केंद्र में यूपीए की सरकार ने सत्ता संभाली और टेक्सटाइल्स मिनिस्टर बने दयानिधि मारन। यूपीए सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की योजना ठंडे बस्ते में डाल दी।
22 व 23 को भूख हड़ताल करेंगे वन कर्मचारी
सोनीपत, 20, may, 2010
वन कर्मचारी संघ की बैठक में वन कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 22 व 23 मई को उपायुक्त कार्यालय पर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यूनियन ने सभी वन कर्मचारियों को भूख हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बृहस्पतिवार को वन कांप्लेक्स में हुई बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिला प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया झूठा है और सरकारी कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ कर रही है। संघ के प्रांतीय सचिव रघुवीर सिंह ने कहा कि सरकार झूठे वायदे करती है। उन्होंने कहा कि हम सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर सरकार का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने सरकार से वेतन विसंगति को दूर करने की मांग भी की। इस मौके पर रघुबीर सिंह बूरा, रामनिवास, जयपाल सिंह, जगमेंद्र सिंह, आनंद शर्मा, सुनील कुमार, गरीब राम आदि मौजूद थे।-कृष्ण वशिष्ठ

मेनहोल में दम घुटा, दो मजदूरों की मौत
मुंबई, २० मई
गटर और नालों की सफाई करने वाले सफाईकर्मियों की जिंदगी से खिलवाड़ की घटनाएं आए दिन घटित होती हैं। वृहस्पतिवार को मुंबई मध्य में मेनहोल की सफाई करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मध्य मुंबई के एक मेनहोल में ठेके पर काम करने वाले दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। इस संबंध में ठेकेदार को हिरासत में ले लिया गया है। उमाकृष्णन दुरई और पंड्यान थेलुदुरई नाम के दोनों मजदूर सफाई के लिए मेनहोल में घुसे थे। कालाचौकी पुलिस थाने के इंस्पेक्टर आर एल कुलकर्णी ने बताया ''अंदर से कुछ समय तक आवाज नहीं आई, जिसके बाद एक और मजदूर अंदर गया। गैस के कारण वह फौरन बाहर आ गया।ÓÓ दोनों को केईएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि ठेकेदार को उपेक्षा के कारण हुई मौत के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Wednesday, May 19, 2010
कबाड़ में विस्फोट, महिला की मौत, पांच घायल
Subscribe to:
Posts (Atom)