Thursday, July 1, 2010

पेपर मिल में काम कर रहे चार मजदूर बेहोश

मेरठ 30 june
जानी थाना क्षेत्र में बागपत रोड पर स्थित एक पेपर मिल में मंगलवार को काम कर रहे चार मजदूर बेहोश हो गए। इन्हें केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बागपत रोड पर सुमित एग्रो पेपर मिल है। वहां शट डाउन के दौरान चार मजदूर किशन, देवेन्द्र, सुनील और अरविन्द मरम्मत का काम कर रहे थे। दो मजदूर चैंबर में उतरे तो उनको चक्कर आने लगे। उनके शोर मचाने पर बाकी के दो मजदूर भी नीचे उतरे तो वो भी बेहोश होकर गिर गए। चारों को नीचे फंसा देख आसपास मौजूद दूसरे मजदूरों ने शोर मचाया। इसके बाद उन्हें बाहर निकाला। मिल प्रबंधन के लोग भी पहुंच गए। चारों मजदूरों को तुरंत केएमसी अस्पताल में लाया गया, जहां पर उन्हें वेन्टीलेटर पर रखा गया है। मजदूरों का कहना था कि नीचे गैस बन रही थी, जिसकी वजह से हादसा हुआ। वहीं मिल प्रबंधन की ओर से रवि प्रकाश का कहना है कि मिल बंद है। ऐसे में गैस बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

No comments:

Post a Comment