Saturday, May 14, 2011

फुकुशिमा परमाणु संयंत्र के कर्मचारी की मौत

टोक्यो। जापान में विनाशकारी भूकम्प और प्रलयंकारी सुनामी के कारण क्षतिग्रस्त हुए फुकुशिमा परमाणु बिजली संयंत्र में मलबे की सफाई कर रहे एक कर्मचारी शनिवार को मौत हो गई। समाचार एजेंसी क्योदो के अनुसार संयंत्र की संचालक कंपनी ने बताया कि 60 वर्षीय कर्मचारी ने शनिवार तड़के ही काम करना शुरू किया था और करीब एक घंटे तक काम करने के बाद उसने तबियत बिगड़ने की शिकायत की। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां वह बेहोश हो गया। तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। रपट के अनुसार चिकित्सकों को कर्मचारी के शरीर पर किसी घाव के निशान नहीं मिले। उल्लेखनीय है कि 11 मार्च के शक्तिशाली भूकंप और विनाशकारी सुनामी के कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का कूलिंग सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके करीब 15-20 दिन बाद बिजली विभाग के मजदूरों ने विकिरण की परवाह न करते हुए प्लांट प्रवेश किया था, ताकि प्लांट में हो रहे रिसाव को रोका जा सके। बिजली विभाग के मजदूरों का यह प्रयास ऐसे समय पर था, जबकि उस क्षेत्र में जाना जान जोखिम में डालने जैसा था। उस समय वहां विकिरण का बहुत ज्यादा खतरा था। प्लांट के आसपास विखरे हुए कचरे को साफ करने का काम एक अलग कंपनी करती है, जिसके मजदूर की काम करने के दौरान मृत्यु हुई।

1 comment:

  1. कृपया खबर के साथ डेटलाइन भी डालें, जिससे काल खंड और स्थान का भान हो सके।

    ReplyDelete