Wednesday, June 2, 2010

होंडा कार ने मजदूर को रौंदा

बाहरी दिल्ली, 2 जून -मॉडल टाउन में बुधवार की शाम एक तेज रफ्तार होंडा सीटी कार ने एक मजदूर को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी शिनाख्त उपेंद्र (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार प्रवीन (22) होंडा सीटी कार से आजादपुर से मॉडल टाउन की तरफ जा रहा था। छत्रसाल स्टेडियम के निकट फुटपाथ के सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होंडा कार ने उसे टक्कर मार दिया। अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई

No comments:

Post a Comment